BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उत्तरकाशी जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देर रात ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। पुराना धरासू थाना से कुछ दूर आगे मरगांव जाने वाली रोड के पास ऑल वेदर प्रोजेक्ट के अंतर्गत कटिंग का कार्य चल रहा था । जहां पर एक पोकलैंड मशीन सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था और दूसरी मशीन कटिंग कर रही थी।इस दौरान मलवा डंपर संख्या UK- 09CA- 0917 मैं लोड किया जा रहा था। इस दौरान ऊपर से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने लगा। यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है।दो पोकलैंड मशीन और एक डंपर के ऊपर मलबा आ गिरा। जिससे सड़क पर खड़े डंपर चालक और ठेकेदार मलबे में दब गए। पास में ही खड़े साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण वो सड़क से नीचे खाई में गिर गया। धरासू पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर SDRF व साइड पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया। खाई में गिरे साइड इंचार्ज को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। जिनको 108 की मदद से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में (साइड इंचार्ज) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार व डंपर चालक का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा किया गया है।मृतक का विवरण 1- सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज) घायल का विवरण 1- संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार) 2- महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भी अंबा चौदस के पावन अवसर पर 21 पौधों का पौधारोपण
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा अंबा चौदस के पावन अवसर पर राजकीय बालिका आश्रम छात्रावास-2, सिविल लाइन, बांसवाड़ा...
बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ.इंद्रजीत की अपील! कुशलगढ़ नगर पालिका एवं गढ़ी-परतापुर वासियों से मतदान की...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान - बांसवाड़ा ब्यूरो saeed MirzaPowered by News Mirza
11 सितंबर को कुशलगढ़ नगर पालिका...
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...













