BN बांसवाड़ा न्यूज़ – प्रदेश में फूड टेस्टिंग इको-सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए 25 नए फूड सेफ्टी वाहनों (चल प्रयोगशालाएं) का संचालन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 75 संविदा पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इनमें असिस्टेंट एनालिस्ट के 25, मल्टीटास्किंग स्टाफ के 25 एवं वाहन चालकों के 25 पद सहित कुल 75 पद सृजित किए गए हैं। असिस्टेंट एनालिस्ट एवं मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए योग्यता राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। वाहन चालकों की भर्ती रेक्सको के माध्यम से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में राज्य के सभी जिलों में चल प्रयोगशालाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। राज्य में 9 चल प्रयोगशालाएं पहले से ही संचालित है तथा 25 नवीन चल प्रयोगशालाओं के उपापन की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मिलावटखोरी पर रोक लगेगी। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...












