BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर बैठी नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद व्यक्ति ने लड़की का रेप किया और फिर उसे कमरे में बंद करके फरार हो गया. पीड़िता किसी तरह कमरे से बाहर खिड़की के जरिए निकली और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.मिली जानकारी के मुताबिक, ये नाबालिग लड़की गाजीपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी.तभी एक शख्स आया और बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया. वहां उसने लड़की के साथ रेप किया और इसके बाद उसे कमरे में बंद करके भाग गया. लड़की ने खिड़की से कूदकर जान बचाई और आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया. इसके बाद हरकत में | आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्ता पीड़िता ने बताया कि वह शाहजहांपुर में एक लड़की के साथ रहती है और घरों में झाड़ू-पोंछा करने का काम करती है. उसके पिता नहीं हैं और मां गाजीपुर में रहती है. शाजहांपुर वाली लड़की से लड़ाई होने पर वह ट्रेन से गाजियाबाद स्टेशन पर आ गई. यहां से वो गाजीपुर जाने वाली ट्रेन के इंतजार में गुरुवार शाम को स्टेशन पर बैठी हुई थी.
- Advertisement -

Latest article
TCS संस्थान द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों...
बांसवाड़ा, 17 जून। ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS), बांसवाड़ा द्वारा बुधवार को TAD सभागार में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया।...
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...













