BN बांसवाड़ा न्यूज़ – अफगानिस्तान की सत्ता में अगस्त 2021 में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है. पिछले साल नवंबर में, तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से अधिकतर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने डॉन अखबार को बताया कि पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. जियो न्यूज पर बोलते हुए, जेयूआई-एफ नेता हाफिज हमदुल्ला ने कहा कि उन्हें आज सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण वह नहीं आ सके.यूआई-एफ नेता ने कहा, ‘मैं विस्फोट की कड़ी निंदा करता हूं और इसके पीछे के लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि यह जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद है.’ उन्होंने कहा कि यह मानवता और बाजौर पर हमला है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब जेयूआई-एफ को निशाना बनाया गया है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा पहले भी हो चुका है हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है. हमने इस पर संसद में आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...
आंवला नवमी पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने किया विधि-विधान से पूजन
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा कार्तिक शुक्ल पक्ष की आंवला नवमी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई।...
बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026: चतुर्थ चरण में 86.70 प्रतिशत मतदान, छोटी सरवा में सर्वाधिक...
सईद मिर्ज़ा की रिपोर्ट | बांसवाड़ा, 16 नवंबर।
बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण...













