BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की तैरती हुई लाश तालाब में मिली है। परिजनों ने आशंका जताया है कि तालाब किनारे मछली पकड़ने के दौरान युवक को मिर्गी का दौरा आने के कारण वह पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार छाल के बेहरामार गांव निवासी चित्रकान्त राठिया (23 वर्ष) पिता स्व टीकाराम बीते शुक्रवार को घर से मछली पकड़ने जा रहा हूँ, कहकर गया था। लेकिन जब बहुत देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वही अगले दिन युवक की लाश तलाब में पेट के बल तैरती हुई नजर आई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि युवक को मिर्गी का बीमारी था। और मछली पकड़ने के दौरान शायद उसे मिर्गी का दौरा आया। और वह पानी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













