BN बांसवाड़ा न्यूज़ – ग्वालियर के मुरार इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला मुरैना की रहने वाली है, जिसके साथ उसके ही परिचित ने ग्वालियर के मुरार इलाके में दुष्कर्म किया। उसे बंधक बनाकर कमरे में रखा। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। देर रात एफआइआर दर्ज हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित की तलाश चल रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुरैना स्थित सिहोनिया में खड़ियाहार गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की मुलाकात कुछ समय पहले आकाश पाल उर्फ अक्कू पाल से हुई थी। महिला को काम की जरूरत थी।इसलिए उसे बहाने से आकाश ने बुलाया। आकाश मुरार इलाके में स्थित कमरे पर ले गया। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया। उसके बाद महिला के साथ ज्यादती की। महिला किसी तरह यहां से भागी। यह घटना दो दिन पहले की है। महिला भागकर घर पहुंची। उसने स्वजनों को पूरी घटना बताई तो उसे लेकर ग्वालियर आए। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने एफआइआर के निर्देश दिए। मुरार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। रात को ही महिला का मेडिकल करवाया। पुलिस आरोपित की तलाश में जब उसके घर पहुंची, तो वह गायब मिला।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













