BN बांसवाड़ा न्यूज़ – विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनों द्वारा अधिक मास की अमावस्या पर सर्व समाज की सामूहिक धार्मिक यात्रा मंगलेश्वर महादेव मंदिर घोटिया अंबा मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर पहाड़ी कला महादेव मंदिर विट्ठल देव मंदिर पर की गई है साथ ही बहनों द्वारा अमावस्या पर्व का उद्यापन किया गया। बहनों द्वारा भजन, दीपदान, लोटे में तेल भरकर के मंदिरों में रखे गए एवं जगह जगह अभिषेक भजन कीर्तन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार व प्रसार प्रमुख तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि उक्त धार्मिक यात्रा कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका साक्षी दक मातृशक्ति जिला सह संयोजिका मिथलेश कौशिक दुर्गा वाहिनी जिला बालसंस्कार साधना देवड़ा मातृशक्ति नगर सत्संग प्रमुख राजेश्वरी चौधरी दुर्गा वाहिनी नगर सत्संग प्रमुख गायत्री पंड्या शीतल भंडारी रेखा जैन सावित्री शर्मा कमलेश शक्तावत अंजना मैथानी ज्योति तेली दिशा संस्कृति भंडारी तेजा देवी दक सुनीता अधिकारी वंशिका तेली ममता गोयल प्रियांशी पिंकी खुशबू जोशी गायत्री जोशी कल्पना जोशी आशा उपाध्याय कुसुम जोशी धर्मिष्ठा जोशी निर्मला मेडा अनीता भावसार मोना हेमा त्रिवेदी अंजलि सुशीला राजोरा आदि बहनों द्वारा उक्त धार्मिक यात्रा में भाग लिया गया।
