BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – इंटरनेट मीडिया पर, कहा मैंने परेशान होकर घर छोड़ा है। मेरे साथ 10 सालों से क्या-क्या हो रहा था,वह आप भी सुने प्यार में दो बच्चों को छोड़ कुवैत गई दीपिका बनी नजीरा, ससुर पर लगाए संगीन आरोप इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दीपिका खुद को दीपिका उर्फ नजीरा बोल रही है। दीपिका ने कहा- मैंने परेशान होकर घर छोड़ा है। मेरे साथ 10 सालों से क्या-क्या हो रहा था? बच्चों के कारण बर्दाश्त कर रही थी लेकिन अब बर्दाश्त नहीं हुआ तब ये कदम उठाया है। मैं अपनी मर्जी से यहां आई हूं। मैंने अपनी मर्जी से मतांतरण किया है।प्यार में दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ कुवैत गई राजस्थान के डूंगरपुर की दीपिका ने मतांतरण कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। अब वह नजीरा बन गई है। दीपिका उर्फ नजीरा का चार मिनट 59 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उसने मतांतरण का जिक्र किया है। बीच पता चला है कि दीपिका ने 13 जुलाई को अपने पति मुकेश पाटीदार को वाट्सएप काल किया था। इसमें उसने जिक्र किया था कि उसकी वजह से पति परेशान रहते थे, इसलिए वह उनकी जिंदगी से निकल गई। इसके दो दिन बाद 15 जुलाई को मुकेश मुंबई से डूंगरपुर लौटा तथा चीतरी थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दी थी।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













