BN Banswara News-राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में बदलाव जारी है। आरएएस योगश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ओएसडी बनाया गया है। धौलपुर में जन्मे योगेश श्रीवास्तव अहम पदों पर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के उप सचिव भी रहे है। गहलोत सरकार में शामिल खाद्यमंत्री रमेश मीणा के सहायक भी रहे हैं। योगेश श्रीवास्ताव ने एम काॅम किया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अशोक गहलोत की मुख्यमंत्री कार्यालय टीम में शामिल 4 आईएएस अफसरों को एपीओ कर दिया है। अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल, आरती डोगरा और राजन विशाल को आगामी आदेशों तक के लिए एपीओ कर दिया है।
कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। बता दें शुक्रवार को शपथ लेने के बाद कुछ महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के बाद में अब ब्यूरोक्रेसी में बदलाव शुरू हो गया है। सबसे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त पूर्ववर्ती सरकार के आईएएस अफसर का बदला हुआ है। कार्मिक विभाग ने चार आईएएस अधिकारियों को जो मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य पदों पर नियुक्त थे, उन्हें APO कर दिया है। एक RAS को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया है।
इनकी हो चुकी पहले नियुक्ति -उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के साथ ही ब्यूरोक्रेसी की टीम बदलाव शुरू हो गया था। तीन आईएएस अफसरों को अस्थायी तौर पर नियुक्त कर दी गई थी। जिसमे वरिष्ठ आईएएस टी रविकांत को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही आईएएस आनंदी सचिव और और सौम्या झा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया था।