BN News Banswara – ममदोत पंजाब में उस समय मां की ममता उस समय शर्मसार हो गई, जब बस अड्डे हजारा सिंह वाला में कूड़े वाली जगह से 4-5 महीने का भ्रूण मिला। बच्चे का भ्रूण मिलने की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि कूड़े के ढेर से मिले भ्रूण का सिर मौजूद नहीं था, जिस पर शंका जाहिर की जा रही हैं कि इसको अवारा जानवारों द्वारा खाया गया होगा। भ्रूण की सूचना मिलने के बाद स्थानीय सिविल अस्पताल के अतिरिक्त एस.एम.ओ.डॉ. रेखा भट्टी अपने स्टाफ के साथ पहुंचीं। उधर ममदोट थाने की पुलिस ने नवजात भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मैडम रेखा भट्टी ने बताया है कि मृत अवस्था में मिले इस भ्रूण की संरचना पूरी तरह से विकसित हो चुकी है, जो करीब चार से पांच महीने की लग रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Latest article
TCS संस्थान द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों...
बांसवाड़ा, 17 जून। ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS), बांसवाड़ा द्वारा बुधवार को TAD सभागार में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया।...
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...













