desk – कर्नाटक के धारवाड़ शहर में सांप की सर्जरी की गई और कैंसर के ट्यूमर को निकाला गया। कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय से जुड़े वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सफलतापूर्वक सर्जरी की है। एनिमल लवर और वन्यजीव कार्यकर्ता सोमशेखर चन्नाशेट्टी ने सांप को बचाया। ट्यूमर से पीड़ित सांप को देखने के बाद वह तुरंत उसको डॉक्टर के पास ले आए। सोमशेखर चन्नाशेट्टी ने बताया है कि उन्हें घर में सांप घुसने को लेकर फोन आया था। जिसके बाद उन्होंने वहां से एक जहरीला ट्रिंकेट सांप रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि उसके सिर में एक गांठ है। वह सांप को डॉ अनिल कुमार पाटिल के पास ले गए और इलाज करने पर ट्यूमर का पता चला। सर्जरी के माध्यम से इसे हटाने का फैसला किया गया। डॉ अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि सांप बहुत ही संवेदनशील प्राणी होते हैं। इनका इलाज करना चुनौतीपूर्ण है। इस सांप के सिर और आंख के बीच ट्यूमर हो गया था। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली। उन्होंने कहा, यह एक जोखिम भरा ऑपरेशन था और इसे करना एक चुनौती थी, क्योंकि मस्तिष्क और आंख बहुत करीब हैं। मैंने सोमशेखर चन्नाशेट्टी से सांप को अपने पास रखने और उसकी देखभाल करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सांप को और दो दिन ड्रेसिंग की जरूरत है। साथ ही अब देखना होगा कि क्या ट्यूमर फिर से बढ़ेगा।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













