desk – राजधानी लखनऊ में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से रफीक नाम के व्यक्ति उसको परेशान कर रहा था.वह जबरन धर्मांतरण करने को लेकर दबाव बना रहा था. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है. यहां के बोरा सिलाई के कारखाने में काम करने वाली युवती ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गांव के ही रहने वाले रफीक सिद्दीकी पर युवती के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि रफीक उनकी बेटी को बुर्का पहनने को लेकर प्रताड़ित कर रहा था. रफीक के डर की वजह से उनकी बेटी मुस्लिम लड़कियों की तरह सिर ढक कर घर से निकलती थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि धर्म बदलकर शादी करने का दबाव भी युवती पर लगातार बनाया जा रहा था. वह युवती के मोबाइल में भी उर्दू में धर्म बदलने को लेकर मैसेज कर रहा था. युवती के पिता के अनुसार उसकी बेटी ने उनको बताया था कि वह मर जाएगी, लेकिन धर्म नहीं बदलेगी. सोमवार को उनकी बेटी ने दुनिया छोड़ दी. मामले में डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया, “मड़ियांव थाना क्षेत्र में रहने वाले संतराम शर्मा ने रफीक सिद्दीकी नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत में कहा गया है कि उनकी 18 साल की बेटी को रफीक परेशान करता था. इसकी वजह से उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर के रफीक को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













