desk – यूपी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान सुलेमान और इमराना उर्फ रफत के रूप में हुई है, जिसे थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड से गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि थाना कुतुबशेर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला उससे अस्पताल में मिली थी। उसने दोस्ती के बाद एक स्थान पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन दिया था। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि वह जब महिला की बताई जगह पर पहुंचा तो वहां दो-तीन लोग आए और उसे डराते-धमकाते हुए उसके कपड़े उतरवाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में दोनों ने मिलकर डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये और सोने की चेन की वसूली भी की।शिकायत के अनुसार, कुतुबशेर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था और स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की गई थी। जांच के दौरान दोनों सुलेमान और इमराना उर्फ रफत 20 जनवरी को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। दोनों मामला दर्ज होने के तुरंत बाद फरार हो गए थे। 20 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अंबाला रोड से सहारनपुर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुलेमान और उसकी पत्नि इमराना ने अपराध को कबूल किया कि उसने डॉक्टर को डरा-धमकाकर उसके कपड़े उतरवाकर महिला का पति सुलेमान ने अश्लील वीडियो बनाई थी। एएसपी ने कहा कि हमने दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया। आगे जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन...
मोटा गांव थाना में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल...
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...













