BN बांसवाड़ा न्यूज़ से- उन्नाव. गंगाघाट कोतवाली के प्रेमनगर मोहल्ले में रहने वाली महिला ने घर में रखी पति की शराब पी ली तो गुस्से में पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. सुबह शव रिक्शे में लादकर ठिकाने लगाने निकला तो लोगों ने देख लिया और पुलिस को खबर कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार प्रेमनगर में गौसिया मस्जिद के पास रहने वाला योगेंद्र तिवारी रिक्शा चलाता है. पांच साल पहले इंद्रा नगर निवासी घनश्याम गुप्ता की बेटी पिंकी गुप्ता (30) से उसने प्रेम विवाह किया था. शुक्रवार को पिंकी ने घर में रखी पति की शराब पी ली. देर रात योगेन्द्र घर पहुंचा तो उसे शराब नहीं मिली. पिंकी ने बताया उसने शराब पी ली तो वह आग बबूला होकर उसे पीटने लगा और दीवार में उसका सिर पटक-पटककर बेरहमी से हत्या कर दी.
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...













