BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने 3 कमांडो को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. ये कमांडो उस वक्त एनएसए की सुरक्षा में लगे थे, जब फरवरी में एक गाड़ी उनके घर के गेट तक पहुंच गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि VIP सुरक्षा से जुड़े DIG और कमांडेंट का ट्रांसफर किया गया है. फरवरी के महीने में एक शख्स ने सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर कार लेकर अजीत डोभाल अजित डोवाल की कोठी में घुसने की कोशिश की थी. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सही वक्त पर उस शख्स को रोककर हिरासत में ले लिया था. शुरुआती जांच में शख्स मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था.
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













