मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया और जनजाति विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

0
166
WhatsApp Image 2023 03 25 at 5.29.23 PM
WhatsApp Image 2023 03 25 at 5.29.23 PM

BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – कांग्रेस की बैठक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का समापन राहुल की सदस्यता छिनने पर आक्रोश बांसवाडा के सम्भाग बनने पर अभिनन्दन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को जनप्रतिनिधियो, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमे बांसवाडा के सम्भाग बनने पर केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया और जनजाति विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा की गई और वक्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता रद्द कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र का अपमान किया है हम लड़ेंगे. उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसा बजट पेश किया कि देश आश्चर्य चकित है। 500 रुपए मे गैस सिलेंडर दे रहे है, पेंशन बड़ा दी है ओपीएस दिया। अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा के विकास के करोडों रुपए दिए है। बांसवाड़ा को संभाग बना दिया उसका मुकाबला नहीं है। बीच-बीच मे वागड़ी मे बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने विकास के अनेक रास्ते खोल दिए है .राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बन रहे है। लोग उनके विकास से संतुष्ट है। बन्स्वारा को बिना मांगे ही सम्भाग बना दिया. उन्होंने कहा दुनिया के पहले नेता है राहुल गांधी जो इतने ज्यादा पैदल चले है। लोकतंत्र मे कोई भी जनप्रतिनिधि तानाशाही करता है तो उसका अस्त होना तय है। राहुल गांधी उस परिवार के सदस्य है जिसने देश के लिए शहादत की है. इसलिए हमे काँग्रेस मजबूत करना है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद माल जैन ने कहा भारत जोड़ों यात्रा से घबराकर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवा दी। इसके लिए आंदोलन होगा जिसमें सबको भाग लेना है। उन्होंने कहा 1 अप्रैल को कागदी पिक अप वियर पर किसान सम्मेलन होगा जिसमें सबको आना है। साथ ही 9 अप्रैल को जयपुर जाकर बांसवाडा को सम्भाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे।सभापति जेनेंद्र त्रिवेदीने कहा मुख्यमंत्री ने जो मांगा सब दिया। कार्यकर्ता लोगों तक जाए और योजना को जन- जन तक जाए और योजनाओ के बारे में बताएं और लाभ दिलवाया।उन्होंने कहा एक आईटी सेल का गठन करे और लोगों को प्रशिक्षण देवे जो लोगों को जानकारी देवे। पार्टी उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा हमारे नेतृत्व की क्षमता है कि बांसवाड़ा को संभाग बना दिया हमको इसका प्रचार करना होगा। राहुल की सदस्यता समाप्त करके बदला लिया इनमे लोकतंत्र का डर पैदा करना होगा। उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिसोदिया ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम से हम लोगों से जुड़े लोगों मे बहुत उत्साह रहा। लोगों को लग रहा कि काम तो काँग्रेस ही करते है। पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री रमेश चंद्र पण्डया ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम से काँग्रेस का संदेश लोगों तक पहुंचा है जनता हमारे साथ है हमे अपनी टीम मजबूत करनी है। संभाग बनने से युग परिवर्तन हुआ है श्रेय लेने वाले तो बहुत है पर सच लोग जानते है। अशोक गहलोत ने ऐसे काम किया जैसे बांसवाड़ा को गोद ले लिया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है वो गलत है हमको इसके खिलाफ बोलना होगा जो चुप रहेंगे वो अपराध कर रहे है .पूर्व विधायक और प्रधान कांता भील ने कहा अशोक गहलोत ने इतना दिया है कि हम गिना भी नहीं सकते अब हमरी जिम्मेदारी है कि उनको पुनः मुख्यमंत्री बनाकर आभार व्यक्त करे। आने वाले लोकसभा चुनाव मे हार के डर से घबरा गई है भाजपा इस लिए, उनकी आवाज़ कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नानालाल निनामा ,महिला उपाध्यक्ष लता चाहिल , पूर्व राज्य मंत्री देवबाला राठौड़, सेवादल प्रदेश मंत्री अतीत गरासिया, एन एस यु आई प्रदेश सचिव अरविन्द सीता डामोर, सोशल मिडिया प्रभारी भारत दोसी, सह संयोजक शाहिद मंसूरी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी , एनएसयुआई अद्यक्ष प्रकाश मइडा एडवोकेट केशव निनामा, के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का संचालन अशोक शुक्ला ने किया आभार नटवर तेली ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here