विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा के दल ने किया प्रतिनिधित्व

0
67
विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक (2)
विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक (2)

बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 25 एवं 26 अगस्त को झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार योजना और विभिन्न आयामों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद  एवं चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री नितिन  ने संबोधित किया। उन्होंने आगामी समय में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के आयोजन, संगठन के विस्तार, हित चिंतक विस्तार योजना तथा विभिन्न आयामों के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक (1)
विश्व हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक (1)

विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार एवं प्रसार प्रमुख तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि प्रांतीय बैठक में बांसवाड़ा जिले से संगठन के विभिन्न दायित्वों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख कैलाश जायसवाल, प्रांत संपर्क टोली सदस्य अजीत  कौशिक, जिला मंत्री अरुण जोशी, विशेष सहसंपर्क प्रमुख पुष्पेंद्र पाटीदार, मंदिर-मठ प्रमुख चुन्नीलाल राठौड़, संस्कृत आयाम प्रमुख हिमांशु  पंड्या, सामाजिक समरसता सहप्रमुख संतोष  सेन, जसवंत राठौड़, जिला सह संपर्क प्रमुख देवेंद्र सिंह, जिला सह प्रचार एवं प्रसार प्रमुख तथा जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्यामसुंदर ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर चर्चा हुई।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here