मयूर नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज

0
65
हरियाली तीज (2)
हरियाली तीज (2)

लोधा | 19 अगस्त 2026

मयूर नगर, लोधा स्थित आरएसडब्ल्यूएम परिसर में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और लहरिया पहनकर तीज के रंग में रंगते हुए उत्सव की रौनक बढ़ाई।

हरियाली तीज (1)
हरियाली तीज (1)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बबीता चांडक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कविता पाठ, क्विज और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरियाली तीज के अवसर पर झूला झूलने, नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के साथ महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। खान-पान और मनोरंजन के बीच कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए तीज के पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में निशी शर्मा की मुख्य भूमिका रही। उनके साथ गौरी आनंद, विनीता शाह, छाया घोष और राश्री गुजर सहित अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता व्यास ने किया। उन्होंने प्रभावी संचालन शैली के माध्यम से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं मनोरंजक बनाए रखा।

कार्यक्रम के समापन पर निशी शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

हरियाली तीज का यह आयोजन महिलाओं के उत्साह, भारतीय पारंपरिक संस्कृति और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक पर्व की खुशियों को साझा करते हुए इसे यादगार बनाया।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here