जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान

0
68
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (2)
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (2)

बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों की हौसला-अफजाई करना और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों का सम्मान करना रहा।

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (3)
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (3)

कार्यक्रम के दौरान RBSE एवं CBSE बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को एजाज़नामा एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न दीनी मुकाबलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तुल्बा (विद्यार्थियों) को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

अंजुमन इस्लामिया की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट शख्सियतों को भी एजाज़नामा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. मुनव्वर हुसैन, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उर्दू लेक्चरर इकरामुद्दीन शेख, सामाजिक सहयोग के लिए इमरान मंसूरी (आमिर डेकोर) एवं वाजिद चौधरी (राजस्थान टेंट हाउस), रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए अय्यूब खान, कैंसर ट्रीटमेंट से संबंधित उत्पाद बनाने के लिए मजहर खान तथा राजस्थान क्रिकेट टीम के विजेता एवं नेशनल प्लेयर के रूप में उपलब्धि हासिल करने वाले हसन खान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य विशिष्टजनों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान दिया गया।

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (5)
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (5)

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर शोयब खान ने की। मेहमान-ए-खुसूसी डॉ. विकास बामनिया, डॉ. नरेश पटेल, अमजद हुसैन एवं जफर खान तलवाड़ा वाले सहित शहर की विभिन्न पंचों के सदर एवं समाज के मोअज्जिज़ हज़रात मौजूद रहे।

दो जरूरतमंदों को उमराह के मुकद्दस सफर का अवसर

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (4)
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (4)

कार्यक्रम का सबसे खास और भावुक पहलू उस समय सामने आया, जब अंजुमन इस्लामिया की ओर से समाज के दो जरूरतमंद लोगों को मुफ्त उमराह के मुकद्दस सफर पर भेजने की घोषणा की गई।

मुफ्ती आसिफ मिस्बाही की मौजूदगी में शहर की विभिन्न पंचों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया। लॉटरी के माध्यम से दो खुशनसीबों का चयन किया गया। इनमें जनाब जाकिर हुसैन साहब एवं मोहतरमा आमना बी शामिल हैं। दोनों को अंजुमन इस्लामिया की ओर से उमराह के मुकद्दस सफर पर भेजा जाएगा।

इस अवसर पर अंजुमन के पदाधिकारियों ने दोनों खुशनसीबों को दिली मुबारकबाद दी। वहीं पंच बाजार के प्रतिनिधियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अंजुमन इस्लामिया के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट मोबिन खान ने सभी मेहमानों, सम्मानितजनों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नायब सदर मोहसिन खान, मालियात सेक्रेटरी अब्दुल हकीम चौहान एवं तालीम सेक्रेटरी हाजी इकरामुद्दीन शेख ने अहम भूमिका निभाई। अंजुमन के तमाम स्टाफ ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग किया। जमीरुद्दीन शेख ने शानदार अंदाज में मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं यादगार बनाया।

अंजुमन इस्लामिया की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि विद्यार्थियों की हौसला-अफजाई, समाजसेवियों का सम्मान और जरूरतमंदों को उमराह का अवसर उपलब्ध कराना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।

 प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान  

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

Previous articleमयूर नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
Banswara News
बांसवाड़ा न्यूज़ चैनल राजस्थान एवं सम्पूर्ण भारत देश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल, वेब पोर्टल ,मिडिया युटुब चैनल है । देश हित जन हित सबसे पहले राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, और खेल जगत , सेहत व् स्वास्थ्य , धार्मिक, मज़हबी, वागड़ी, खबरों एवं समाचारों को भी शामिल करता है। लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज,वेबपोर्टल न्यूज़ , के लिए हमसे हमेशा जुड़े रहें ,जय हिन्द ,जय भारत !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here