मुख्यमंत्री स्व हरिदेव जोशी की 28 वीं पुण्यतिथि जोशी को दी पुष्पांजलि।

0
147
WhatsApp Image 2023 03 28 at 5.45.51 PM 1
WhatsApp Image 2023 03 28 at 5.45.51 PM 1

BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे वागड़ के विकास पुरुष, स्वतंत्रता सेनानी बाबुजी स्व हरिदेव जोशी की 28 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को काग़दी पीक अप स्थित समाधि स्थल पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, काँग्रेस जिलाध्यक्ष चाँदमल जैन, पूर्व विधायक रमेशचंद्र पंड्या ने पुष्पांजलि दी। साथ ही जिला कलेक्ट्रेट पर लगी स्व जोशी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर हरिदेव जोशी अमर रहे का उद्घोषक भी किया गया। काँग्रेस नेता जगत सिंह चेतावत, के के उपाध्याय, महेश जोशी, अशोक शुक्ला, उपाध्यक्ष लता चाहिल, महामंत्री नवाब फौजदार, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अरविंद सीता डामोर , मनीष देव जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोसी, सह संयोजक शाहिद मंसूरी, पार्षद देवबाला राठौर, नटवर तेली, मुकेश जोशी ,सुरेश कलाल, चंदा सीता डामोर , भरत यादव, राजेश पटेल, गोविंद सोनी, कमरूनिशा, काँग्रेस नेता तपन मेघावत ,शैलेश वोरा, मंडल अध्यक्ष मिलन चाहिल , रविन्द्र पारगी, सोनू जोशी, मुन्नालाला, संजय जैन, हितेश डामोर सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद मे काँग्रेस कार्यालय मे बैठक हुई जहां स्व जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। केपसन – मुख्यमंत्री स्व हरि देव जोशी को पुष्पांजलि देते मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया,जिलाध्यक्ष चाँद मल जैन, पूर्व विधायक रमेशचंद्र पंड्या आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here