BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – भानुप्रतापपुर में फिर एक बार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। विकासखण्ड में सोमवार को यह दूसरी दुर्घटना है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोरर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरबसपुर चारगांव में सोमवार की शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक कोरर का है, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतकों की शिनाख्त बरबसपुर निवासी, चम्केश्वर उइके, 17 वर्ष और ग्राम चौगेल निवासी, उत्तम उसेंडी, 27 वर्ष के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













