BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – किसान संवाद माही नी नेर लीला लेर बांसवाड़ा जिले को गेहलोत सरकार द्वारा, 8 हजार करोड़ का बजटदेने के बाद आज केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीया ने कागदी पिकअप पर किसानों को सम्बोधित किया,बल्कि यु कहे कि विशाल किसान सम्मलेन आयोजित हुवा ,यहाँ पर भी उम्मीद से अधिक किसान आए , पूरा पंडाल लोगों की भीड़ से भर गया,इस विशाल कार्यक्रम की खास बात ये रही कि ,ज़िले के दोनों केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया,और TAD विभाग मंत्री अर्जुन बामनिया , दोनों एक साथ मंच पर भी नज़र आए, विधायक रमीला खड़िया , दिनेश खोड़निया की मौजूदगी में, इन्ही के साथ नगर परिषद् सभा पति भविष्य के महापौर – जैनेंद्र त्रिवेदी , चाँदमल जैन, रमेश पंड्या ,जैसे कई पुराने दिग्गज नेता भी दिखाई दिए, इसी स्थान पर 1983 में प्रधान मंत्री स्व. इंद्रा गाँधी ने माही को राष्ट्र के नाम अर्पित किया था,और आज किसान सम्मलेन आयोजित किया गया, 7 अरब रुपयों से नहरों का निर्माण होगा ,तो वही 5. 5 अरब रुपयों से धोरो का भी होगा निर्माण , सुनते है इस किसान संवाद कार्यक्रम में किसने किया कहा। बांसवाड़ा में किसान संवाद कार्यक्रम पर , उन लोगों की ज़ुबान बंद हुई जो कह रहे थे ,और कयास लगा रहे थे ,कि महेंद्र सिंह मालवीया के कार्यक्रम में अर्जुन सिंह बामनिया नहीं आएंगे , मगर अफवाहों पर लगा विराम जब दिनेश खोड़निया और बामनिया जब एक साथ पहुंचे किसान संवाद कार्यक्रम की सभा में ,