BN बांसवाड़ा न्यूज़ – तपोवन आनंद धाम आश्रम क्षेत्र में एक युवक नागेश का सांड पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। छानबीन के बाद पता चला कि वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया। इधर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है।युवक को नौकरी से निकाला। राफ्टिंग व्यवसायी ने बताया कि युवक का नाम नागेश है, जो शिवाजी नगर का रहने वाला है। वह तपोवन में लंबे समय से वाहन चालक का काम करता है। जो अपने वाहन में पर्यटकों को बैठाकर राफ्टिंग प्वाइंट तक छोड़ता है। युवक की इस हरकत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू, जानिए आपके...
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा...
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस: बांसवाड़ा में CSR के तहत वृक्षारोपण, विद्यार्थियों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर...
कुशलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.5 किलो चांदी के जेवर और ₹2.16 लाख नकद...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza 🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 20 जुलाई।बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी...













