BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बिहार के गोपालगंज जिले में एक छह बच्चो की मां पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के पैसे से ही कांट्रेक्ट किलर बुलाकर पति की हत्या करा दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और कांट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि श्रीपुर सहायक थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में रविवार की रात मछली व्यवसायी ईश मोहम्मद मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में प्रेम संबंध का मामला सामने आया है।गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक की पत्नी नूरजहां खातून ही इस हत्या की मास्टर माइंड है। मृतक पहले विदेश कमाने चला गया था, उसी दौरान खातून का प्रेम बथुआ बाजार निवासी नौशाद आलम से हो गया। कुछ दिन पहले ईश मोहम्मद मियां विदेश से आकर घर पर ही मछली का व्यवसाय करने लगा। इसी दौरान उसे अपने पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद यह पत्नी के प्रेम में रोड़ा बनने लगा, जो उसकी पत्नी को नागवार गुजरा और उसने हत्या की योजना बना ली।उन्होंने अपने प्रेमी से मिलकर 50 हजार में दो कांट्रेक्ट किलर को तैयार किया और रविवार को रात जब ईश मियां अपने घर के दरवाजे पर सोया था, तब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सबसे गौर करने वाली बात है कि खिड़की से खातून ने अपने पति की हत्या का लाइव भी देखा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने महिला के प्रेमी प्रेमी बथुआ बाजार का नौशाद आलम, बालेपुर गांव निवासी कांट्रैक्ट किलर मंसूर आलम, कंठी बथुआ का परवेज अंसारी और ईश मोहम्मद मियां की पत्नी नूरजहां खातून को गिरफ्तार कर लिया गया है।अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोली, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में महिला ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













