BN बांसवाड़ा न्यूज़ – डूंगरपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कांग्रेस परिवार के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 15 हजार किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि डूंगरपुर में इतनी बड़ी तादाद में आप लोग इकठ्ठा हुए, मैं आपको दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हर गांव, हर ढाणी, हर झोपडी में कैसे विकास पहुंचे और हम हर व्यक्ति की सेवा कर सकें इसी भावना के साथ हमारी सरकार काम करेगी।गहलोत बोले कि लोकसभा चुनाव के बाद पहला दौरा डूंगरपुर से शुरू हुआ है। कांग्रेस का आदिवासी समाज से पुराना रिश्ता रहा है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने बन अधिकार कानून बनाया। आदिवासियों को उनका अधिकार मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। सरकार की हर योजना आदिवासियों के लिए हैं। नरेगा ने लाखों लोगों को रोजगार दिया। इसके साथ सीएम ने किसान कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का भी कर्जा माफ हो।
![FzmmLWsaIAAIfct](https://banswaranews.in/wp-content/uploads/2023/06/FzmmLWsaIAAIfct-1024x730.jpg)