BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के पैनल को ध्वस्त किया है। पुलिस ने यहां से 6 सटोरियों को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया है। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप और रेड्डी अन्ना के सटोरिये हैं। विशाखापट्टनम क्षेत्र के मधुरवाड़ा में ब्रांच चलाया जा रहा था। सट्टे के पैसों का लेनदेन कई बैंक खातों से किया जा रहा था। वहीं इन आरोपियों के पास से 1 लेपटॉप, 10 मोबाईल, 3 ATM कार्ड जब्त गया। 3 चेकबुक, वाई-फाई राऊटर समेत कई दस्तावेज भी बरामद किये गए। ACCU के साथ भिलाई-3 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि बीते दिनों भी पुलिस ने दुर्ग से 7 आरोपियों को अरेस्ट किया था। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर जिले के राजकिशोर नगर क्षेत्र में महादेव बुक-128 एवं रेड्डी बुक-421 नाम के ब्रांच में 2 पैनल का संचालन हो रहा था। पुलिस ने बताया कि, विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था। सातों आरोपियों के कब्जे से 4 लेपटॉप, 23 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













