BN बांसवाड़ा न्यूज़ – यूपी। एसडीएम ज्योति मौर्य की खबर वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है. दावा किया जा रहा है कि अब कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पत्नियों को उनके पति वापस घर बुला रहे हैं. कुछ ट्विटर यूजर्स का दावा है कि कोचिंग संस्थानों के हब यानी प्रयागराज (इलाहाबाद) से करीब 135 शादीशुदा लड़कियों को उनकी पढ़ाई छुड़ाकर वापस बुला लिया गया है. बता दें कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मौर्य ने बरेली में तैनात पत्नी ज्योति मौर्य (पीसीएस अधिकारी) और उसके प्रेमी मनीष दुबे (होमगार्ड कमांडेंट) पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पीड़ित पति ने धूमनगंज थाने के अलावा होमगार्ड मुख्यालय में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है. साल 2015 में आलोक मौर्य की पत्नी का यूपीपीसीएस परीक्षा में चयन हुआ था. कई जिलों में एसडीएम रहने के बाद ज्योति वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं. पीड़ित पति का आरोप है कि पीसीएस अधिकारी का प्रेमी गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है और इसी अधिकारी के साथ उसकी पत्नी का अवैध रिश्ता है.आलोक मौर्या ने बताया कि साल 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वाली ज्योति मौर्या के साथ से हुई थी. 2015 में ही उसने जुड़वां बेटियों को भी जन्म दिया. पीड़ित पति का आरोप है कि साल 2020 में उसकी पत्नी होमगार्ड कमांडेंट के संपर्क में आई और फिर मुझसे दूर होती चली गई. पीड़ित का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













