BN बांसवाड़ा न्यूज़ – यूपी। बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच का विवाद चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यह मामला जमकर ट्रेंड कर रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। प्रयागराज की देव प्रयागम कॉलोनी झलवा में रहने वाली ज्योति मौर्या ने धूमनगंज थाने में पति आलोक मौर्या समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस मामले की जांच अब तेज हो गई है। धूमनगंज थाने के विवेचक ने ज्योति और उनके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इंस्पेक्टर अब ज्योति के पति और अन्य आरोपितों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। इस बीच धूमनगंज पुलिस ने ज्योति मौर्या से अन्य साक्ष्य भी मांगे हैं ताकि उनके द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि हो सके। ज्योति मौर्या ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पति और ससुरालवाले फॉरच्यूनर की मांग कर रहे थे। ज्योति ने यह आरोप भी लगाया है कि पति और ससुरालवालों ने उनके व्हाट्सएप का क्लोन लिंक किया था। एडिटिंग कर गंदी फोटो, वीडियो बनाई गई। ज्योति ने ब्लैकमेलिंग का आरोप भी लगाया है। ज्योति की ओर से पुलिस टीम को कुछ साक्ष्य दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बीच के गोपनीय साक्ष्य हैं। उनकी जांच की जा रही है। मामले में ज्योति ने पति आलोक मौर्या, उनके भाई अशोक मौर्या, विनोद मौर्या भाभी प्रियंका मौर्या के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों में से एक दो लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है।
- Advertisement -

Latest article
महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।...
📰 मुख्य खबरजिला बांसवाड़ा की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा “ऑपरेशन गरिमा” के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बालाजी नर्सिंग एएनएम...
नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक...
बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।
यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण,...
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...













