BN बांसवाड़ा न्यूज़ – हरियाणा के यमुनानगर में दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेप किया और उसे बेड के बॉक्स में बंद कर दिया. इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर लड़की को ढूंढने का नाटक करता रहा. मामले का खुलासा होने पर लोगों के होश उड़ गए. यमुनानगर के एक परिवार में चौदह साल की लड़की रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई. मगर, सुबह वो घर में नहीं मिली. इस पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 2 घंटे के भीतर पुलिस ने लड़की को जिस हालत में बरामद किया, उससे सभी की रूह कांप उठी.पुलिस मौके पर आई और तलाश शुरू की पुलिस के अनुसार, लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले गुरप्रीत नाम के युवक ने बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया था. रेप करने के बाद उसे अपने बेड के बॉक्स में बंद कर दिया था. सुबह परिवार वालों ने लड़की को घर में नहीं पाया तो अनहोनी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मौके पर आई और लड़की की तलाश शुरू की. पुलिस के सामने लड़की को ढूंढने का नाटक इसी दौरान गुरप्रीत भी पुलिस के सामने लड़की को ढूंढने के लिए नाटक कर रहा था. इस पर पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ. पुलिस जब उसके घर गई तो हमीदा पुलिस प्रभारी गुरदयाल सिंह को बेड के अंदर से आहट महसूस हुई. जिसे खुलवाकर देखा गया तो लड़की कपड़ों के नीचे रोती-बिलखती हुई मिली. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया था. उसको धमकियां भी दे रहा था कि शोर मचाया तो परिवार को जान से मार देगा. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है. इसमें रेप होने की पुष्टि हुई है।
- Advertisement -

Latest article
TCS संस्थान द्वारा जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन, 300 से अधिक विद्यार्थियों...
बांसवाड़ा, 17 जून। ट्राइबल केयर सेवा संस्थान (TCS), बांसवाड़ा द्वारा बुधवार को TAD सभागार में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया।...
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...













