एजुकेट गर्ल्स संस्था के टीम बालिकाओं ने ‘एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए’ नारा लगाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस,

0
98
BN banswara news.
BN banswara news

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 500 से अधिक टीम बालिकाओं ने लगाएं पेड़ बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए’ नारा लगाकर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया | राजस्थान/मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश में एजुकेट गर्ल्स की टीम बालिकाओं ने. गांवों में पेड़ लगाए |इस पहल के माध्यम से शाश्वत विकास और जलवायु परिवर्तन कम करने के लिए शिक्षित लड़कियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘युवाओं के लिए हरित कौशल: एक सतत विकास की ओर’ है। दुनिया हरित परिवर्तन की ओर अग्रसर है। पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल दुनिया की ओर बदलाव न केवल वैश्विक जलवायु संकट का जवाब देने के लिए बल्कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। शिक्षा से वंचित लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए टीम बालिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एजुकेट गर्ल्स संस्था की राजस्थान/मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश की टीम बालिकाओं ने एक उल्लेखनीय पहल करते हुए बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेड़ लगाएं | स्वयंसेवकों ने न केवल पेड़ लगाए बल्कि हरित प्रथाओं के महत्व के बारे में जानकारी पूर्ण सत्र भी आयोजित किए। संस्था ने टीम बालिकाओं की ताकत और समर्पण के माध्यम से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। जिले की टीम बालिका प्रवीण निनामा ने बताया “प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करें। अधिक संख्या में पेड़ लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। लगातार पेड़-पौधों की कटाई के चलते पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। | इस पहल के माध्यम से और ‘एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए’ नारा लगाकर हम समाज में बालिका शिक्षा के साथ हरित भविष्य के लिए जागरूकता पैदा करेंगे। एजुकेट गर्ल्स संस्था के फील्ड ऑपरेशंस हेड विक्रम सिंह सोलंकी ने कहा, “दुनिया में शिक्षा, सामाजिक न्याय, वैश्विक शांति, जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मामलों में युवाओं और खास कर शिक्षित लड़कियों की भूमिका निर्णायक होती हैं। एक शिक्षित लड़की अपने समुदाय और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कार्य करती है। हम पिछले 15 सालों से युवा टीम बालिकाओं की मदद से लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे है। ‘एक पेड़ बालिका शिक्षा के लिए’, इस विचार के साथ हम युवा लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना और हरित कौशल को बढ़ावा देना चाहते हैं।

BN banswara news 22
BN banswara news 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here