जयपुर ACB की टीम ने जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ थाने में आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोविंदगढथाने (Govindgarh Police Station) में आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोविंदगढ़ थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा को रिश्वत (Bribe) लेते ट्रैप किया है। एसीबी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई अंजाम दिया।गुरुवार को ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये हरिनारायण शर्मा थानाधिकारी, पुलिस थाना गोविन्दगढ़ जयपुर ग्रामीण को परिवादी से अधिवक्ता के माध्यम से 6 लाख रूपये की रिश्वत (Bribe) लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमें में मदद करने की एवज में हरिनारायण शर्मा पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना गोविन्दगढ़, जयपुर ग्रामीण द्वारा दलाल अधिवक्ता के माध्यम से 10 लाख रूपये रिश्वत (Bribe) राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी विशेषअनुसंधान इकाई, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन मेंशिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही आयोजित की गई।
- Advertisement -

Latest article
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र...
झालोद में 2 अगस्त को नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप,एवं आवश्यक दवाइयां | विशेषज्ञ चिकित्सकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जनहित में एक महत्वपूर्ण सूचना।
यदि आप या आपके परिवार का कोई...













