बांसवाड़ा | ट्राइबल केयर सेवा संस्थान, बांसवाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को उपाध्याय पार्क में जयपाल सिंह मुंडा और सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बैठक की अध्यक्षता ट्राइबल केयर सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष विनोद निनामा प्रधानाचार्य, संस्थान के संरक्षक राकेश कुमार पटेल एवं महासचिव संजय रावत के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन करते हुए ट्राइबल केयर सेवा संस्थान के कैलाश चंद्र चरपोटा ने जयपाल सिंह मुंडा और सावित्री बाई फुले की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विनोद निनामा ने जयपाल सिंह मुंडा और सावित्री बाई फुले को याद करते हुए विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस विभाग और अन्य सभी विभागों के कार्मिक अपने-अपने कर्म क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देने के साथ ही संस्थान से जुड़कर समाज हित में कार्य करने हेतु तत्पर रहने का संदेश दिया। राकेश पटेल ने सावित्री बाई फुले और जयपाल सिंह मुंडा को नमन करते हुए इनके कर्मों विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर जोर डालते हुए इनके कार्यों का अनुसरण करने का आह्वान किया। महासचिव संजय रावत ने महान विभूतियों का अनुसरण करते हुए संस्थान को विशुद्ध रूप से शैक्षिक क्षेत्र में कार्य करने पर जोर डाला। कुशलगढ़ से लालसिंह मईडा ने सावित्री बाई फुले की जीवनी से शिक्षा लेकर शिक्षा को ग्रामीण स्तर पर जमीनी कार्य हेतु बल दिया। आनंदपुरी से रमेश पारगी ने जयपाल सिंह मुंडा के नक्शे कदम पर चल कर आगे बढ़ने हेतु प्रण लेने की बात कही। इस अवसर पर देवजी निनामा ने भी उद्बोधन में महान विभूतियों के विचारों और कर्मों को आत्मसात करते हुए अनुसरण एवं अनुकरण करने की बात कही। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग से डॉ. निर्मल कटारा, कॉलेज विद्यार्थी धर्मेश कटारा, निलेश कटारा सहित कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार राजेश डामोर ने माना।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













