हनीमून के लिए गए इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की लाश शिलांग में खाई में मिली है. लेकिन पत्नी सोनम अभी भी लापता है. अब राजा के घर पर पोस्टर लगाकर सीबीआई जांच की मांग की जारही है.
बांसवाड़ान्यूज़मिर्ज़ाकीरिपोर्ट – MP इंदौर शिलांग हनीमून पर गया इंदौर का कपल हादसे का शिकार, या किसी ने की साजिश . शहर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की बॉडी खाई में मिली है. उनकी पत्नी सोनम को अभी भी पुलिस तलाश रही है.अब इस पूरे मामले में नया मोड आ गया है. दरअसल, बिजनेस मेन राजा के घर पर एक बड़ा फ्लेक्स पोस्टर लगाया गया है. इसमें पति और पत्नी की बकायदा फोटो भी है. इस पोस्टर के जरिए राजा के लिए इंसाफ की मांग की गई है. पोस्टर में लिखा है, ”केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार, मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है ? सीबीआई से कराई जाए जांच.’
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग गए थे. दोनों 23 मई से लापता थे. दोनों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. और अब 11 दिन बाद राजा रघुवंशी की बॉडी मिली थी. अभी भी उनकी बीवी सोनम लापता है. उसकी तलाश की जा रही है, मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए नव विवाहित के साथ जो हुआ शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. 11 दिनों से राजा और उनकी पत्नी सोनम की तलाश चल रही थी. परिवार की उम्मीद तब टूट गई जब रेस्क्यू टीम को राजा रघुवंशी का शव मिला, शव बुरी तरह से डीकंपोज हो गया था. परिवार ने राजा की शिनाख्त की. फिलहाल पत्नी सोनम की अभी भी तलाशा जारी है. अब राजा के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस पूरी मिस्ट्री को एक नया मोड दे दिया है.
भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी (रजिस्टर्ड) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वनाथ पाराशर ने संरक्षक मंडल और सलाहकार परिषद से विचार-विमर्श के बाद अपनी दो वर्षीय नई कार्यकारिणी...
banswara | श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता और शोषितों के मसीहा डॉ....