बांसवाड़ा न्यूज़ को य़ह जानकारी देते हुए उप महा प्रबंधक लीगल और पी आर मनोज शाह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू कुमार शर्मा के साथ मिल के उच्च अधिकारीयों के साथ हॉस्टल के लगभग 150 महिला पुरुष श्रमिकों और यूनियन प्रतिनिधियों ने 45 पेड़ लगाये। श्रमिकों ने पेड़ लगाकर उसकी रक्षा और देखभाल करने के साथ साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने बताया कि मिल और हॉस्टल कैम्पस में लगभग 45 हज़ार से भी अधिक पेड़ पौधे लग रहे हें जिससे परिसर में 2 डिग्री तापमान कम रहता हें, और जुलाई माह के अंत तक लगभग 1000 पेड़ पौधे संस्थान परिसर के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों मे और लगाए जायेगे साथ ही बताया कि हमे पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाना हें और सभी को स्वस्थ रखना हें कि शपथ दिलाई, इस अवसर पर पेड़ लगाने वाले उच्च अधिकारी गोपाल लाल काबरा, वीरेन्द्र सिंह, सतकाम श्रीवास्तव, देवेन्द्र टांक, ममतेश जेन, दिलीप सिंह सिसोदिया, महेश मालपानी, संजय उपाध्याय, अभिमन्यु सिह यूनियन प्रतिनिधि प्रभुलाल, अमर सिंह, कांतिलाल, धनराम, भारत सिंह, घनश्याम, नाहर सिंह, खुमान सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र सिंह व आभार महा प्रबंधक कार्मिक प्रीतम गुजर ने किया।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













