📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 6 जुलाई। पंचायत समिति छोटी सरवन की ग्राम पंचायत वाग तलाब में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने किया तथा विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिविर से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
शिविर में प्रभारी यूसुफ खान, तहसीलदार हरीश चंद्र सोनी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी वालचंद, सरपंच किरपा देवी कटारा, जनप्रतिनिधि राजेश कटारा, परमेश्वर मईड़ा, प्रेमसिंह भाटी, समाजसेवी सुरेश कटारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Official Banswara Bureau – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














