बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस: बांसवाड़ा में CSR के तहत वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को भोजन व एयर कूलर भेंट

0
18
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (1)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (1)

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza

बांसवाड़ा, 20 जुलाई।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय, बांसवाड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव रहे। इस दौरान क्षेत्रीय प्रमुख प्रदीप कुमार मीणा, उप क्षेत्रीय प्रमुख अभिषेक कमल, लीड बैंक प्रबंधक अरुण जोशी, सहायक लीड बैंक प्रबंधक राजेश मीणा सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (2)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (2)

कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच तथा बांसवाड़ा जिले के नागरिकों के समक्ष मौजूद वित्तीय एवं सामाजिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जनसामान्य तक बेहतर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (3)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (3)

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत राजकीय बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोढ़ा (बांसवाड़ा) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय को एक बड़े आकार का एयर कूलर भी भेंट किया गया।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (4)
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 119वां स्थापना दिवस (4)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने समाज के सर्वांगीण विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here