📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) ने श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
इस दौरान संगठन के जिला संयोजक कमलेश चरपोटा ने कहा, “झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए।” उन्होंने इस घटनाक्रम को छात्र हितों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही कहा कि संगठन छात्र अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष आगे भी मजबूती के साथ जारी रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संयोजक रविंद्र बरजोड़, जिला संयोजक कमलेश चरपोटा, DCC प्रभारी दिलीप मईड़ा, सह संयोजक आत्माराम डिंडोर, बसंत गरासिया, ब्लॉक संयोजक अश्विन मुनिया, संजय निनामा, कमल डामोर, इकाई अध्यक्ष राहुल डोडीयार, महेंद्र ताबियार, कैलाश निनामा, देवीसिंह, कैलाश, रामप्रकाश, कमलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BPVM पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza














