जिला कलक्टर ने AVVNL की समीक्षा बैठक ली, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बांसवाड़ा अविविनिलि समीक्षा बैठक डॉ. इंद्रजीत यादव अविविनिलि बैठक बांसवाड़ा बिजली विभाग समीक्षा बैठक राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतें बांसवाड़ा AVVNL Banswara Review Meeting

0
20
1banswaea DM
1banswaea DM

बांसवाड़ा | 22 जुलाई

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza

जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( AVVNL) की सर्किल समीक्षा बैठक लेकर विद्युत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में राजस्व वसूली, लाइन लॉस, बिलिंग व्यवस्था, संपर्क अभियान, जले हुए ट्रांसफार्मरों का समयबद्ध प्रतिस्थापन, विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए तथा लाइन लॉस कम करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदला जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा बिजली संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि विद्युत सेवाओं में सुधार के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में AVVNL के अधीक्षण अभियंता भगवान दास सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here