बांसवाड़ा | 26 अगस्त 2026।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, देलवाड़ा रावणा के छात्र-छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। स्कूल के बच्चों ने मोटा गांव थाना पहुंचकर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया।
बच्चों ने पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को हमेशा सुरक्षित रखने और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पुलिस टीम की ओर से बच्चों को पेन, नोटबुक और चॉकलेट भी भेंट की गईं।
कार्यक्रम के दौरान घाटोल पुलिस उप अधीक्षक देवेंद्र सिंह भाटी, मोटा गांव थाना अधिकारी देवीलाल मीणा, करण सिंह जगपुरा चौकी प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक गणेश , सहायक उप निरीक्षक छगनलाल , महिपाल , राजेश , रणजीत सहित पुलिस थाना मोटा गांव की पूरी टीम मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्कूल निदेशक ओपी यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के मन से पुलिस के प्रति डर को दूर करना, उनमें सुरक्षा की भावना विकसित करना और उन पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करना है, जो त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा में ड्यूटी निभाते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य छगन यादव, वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप बुनकर, शिक्षिका दिव्या दर्जी सहित स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच अपनत्व, विश्वास और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल पेश की।
प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza














