BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डायरी इलाके में करीब पांच साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिले हैं और उन्हें अगले 24 घंटों में आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची का अपहरण बुधवार शाम को उस वक्त किया गया, जब वह अपने घर के पास खेल रही थी। गुरुवार सुबह वह पास के एक पार्क में मिली। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 5 साल की एक बच्ची के लापता होने के संबंध में सूचना मिली और उसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, “बच्ची का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। मस्जिद के लाउडस्पीकर से भी घोषणा कराई गई थी और बच्चे की एक तस्वीर सभी पुलिस अधिकारियों को प्रसारित की गई थी। पुलिस टीम ने बच्ची को ढूंढ लिया और उसे कानून के अनुसार मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।” डॉक्टरों ने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 6 पोक्सो अधिनियम को जोड़ा गया। अधिकारी ने कहा, “हमने विभिन्न पहलुओं पर गौर करने और आरोपियों का पता लगाने में विशेष कर्मचारियों की 10 टीमों को लगाया है। हमें अगले 24 घंटों में आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
- Advertisement -

Latest article
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...
राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू, होटल-धर्मशाला में...
बांसवाड़ा, 4 सितम्बर। राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और तकनीकी पहल की है। स्टेट...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2026: 60 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, किसके सिर...
बांसवाड़ा, 3 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची...













