BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – पीलीभीत उत्तर प्रदेश। पीलीभीत जनपद की पूरनपुर कोतवाली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के बाद बीन की धुन पर कथित तौर पर ठुमके लगाने के वाले एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने मंगलवार देर शाम वर्दी पहनकर फिल्मी गाने पर नाचने के आरोपी दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया/समाचार चैनल के माध्यम से थाना पूरनपुर प्रांगण में उप निरीक्षक सौरभ कुमार और कांस्टेबल अनुज का फिल्मी गाने की धुन पर वर्दी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। बयान के मुताबिक इस सम्बन्ध में विभागीय जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी, पूरनपुर को दी गई है।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













