BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – सूरत पहुंचे राहुल-प्रियंका, समर्थन में तीन राज्यों के CM भी मौजूद, BJP ने साधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। सूरत पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं, गहलोत बोले- हमें न्यायपालिका पर भरोसा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा हैकांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। राहुल इसके लिए खुद सूरत जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे. सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को तय की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और अयोग्यता के खिलाफ तमिलनाडु में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।