BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – बिलाईगढ़। बलौदाबाजार जिले के सोनाखान चौकी के अंतर्गत आने वाले गोंदली घाट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 80 फीट खाई में गिर गई। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। दोनों युवको को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को रस्सी के सहारे निकाल लिया गया। दोनो नारायणपुर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। जिसके बाद 108 के कर्मचारी और पुलिस के साथ गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। दोनों को निकालने के बाद 108 के माध्यम से उनकी घायल अवस्था को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया है। घायलों का नाम नवजीत और अभय बताया गया है। दोनो युवक नारायणपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल सोनाखान की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयलाल आंजना का भाजपा सरकार पर हमला, बोले– प्रदेश में...
निंबाहेड़ा। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी प्रचार तेज हो गया है।...
बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी,...
बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई...
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...













