BN बांसवाड़ा न्यूज़ – इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इस पर महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने गर्भवती होने पर लात मारकर गर्भ भी गिरा दिया है। मामला श्याम नगर (नमक गोदाम) का है। एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, फरियादी 25 वर्षीय सकीना अब्बासी की शिकायत पर उसके पति आमिर अब्बासी, सास इम्तियाज बी, ससुर आजम अब्बासी और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित आमिर पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और पीथमपुर की एक कंपनी में पदस्थ है।यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपित दहेज लाने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाता था। पीड़िता अपनी मां से कई बार पैसा लाकर भी दे चुकी है। इसके बाद भी लगातार उसके साथ मारपीट करते थे। सकीना का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद सास कहती थी कि तुम दोनों अलग-अलग कमरे में सोया करो। जब गर्भवती हुई तो पति ने पेट पर लात मारकर गर्भ गिरा दिया। विरोध किया तो तीन बार तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत थाने आकर की।फरियादी ने यह भी बताया कि शादी के सालभर बाद से ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बार-बार दहेज लाने की बात कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपित पति से पूछताछ में यह सामने आया है कि महिला उसके ऊपर घरवालों से अलग रहने का दबाव बना रही थी। लेकिन वह परिवार को छोड़ना नहीं चाह रहा था। इस कारण से वह प्रकरण दर्ज करवा रही है। सकीना ने पुलिस को बताया कि मई 2022 में शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद ही उन्होंने मायके भेज दिया। इसके बाद खरगोन से भाई के साथ वापस इंदौर आ गई। फरियादी ने बताया कि मंगलवार को सास और ननद ने मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। साथ ही जलाने की कोशिश करने लगे। बमुश्किल वहां से बाहर निकली और मदद के लिए अपने जीजा को फोन किया। इसके बाद पति आमिर ने तीन बार तलाक कहकर सकीना को हमेशा के लिए घर से जाने के लिए कहा। यह लोग पिता की खरगोन स्थित जमीन को बेचकर रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













