BN बांसवाड़ा न्यूज़ – हैदराबाद: महिला फिल्म निर्माता ने एक व्यक्ति पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी पुलिस में शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया है कि बंजारा हिल्स में केबीआर पार्क के पास जॉगिंग के दौरान कार चला रहे एक व्यक्ति ने गंदे इशारे करते हुए उसे परेशान किया। 32 वर्षीय महिला ने 9 जुलाई को हुई इस घटना के बारे में बंजारा हिल्स पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शख्स डेढ़ घंटे में तीन बार उसके सामने आया। जब भी वह उसके सामने आता था, अपनी पैंट घुटनों तक नीचे करके अनुचित व्यवहार करता। पुलिस के अनुसार, उस व्यक्ति ने अश्लील इशारों का सहारा लिया और अपने फोन का कैमरा भी उसकी ओर कर दिया था।फिल्म निर्माता की शिकायत पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केबीआर पार्क, वीआईपी सहित सुबह की सैर करने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। पिछले दिनों इसी तरह की कई घटनाएं यहां हुई है। एक 45 वर्षीय महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे। टॉलीवुड अभिनेत्री शालू चौरसिया पर नवंबर 2021 में उस समय हमला हुआ जब वह केबीआर पार्क में शाम की सैर पर थीं। उनके साथ लूटपाट की गई। वहीं अन्य महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
- Advertisement -

Latest article
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...
गढ़ी पुलिस थाने में चौपाल जागरण यात्रा का शुभारंभ, महावीर इंटरनेशनल ने बांटे जीवन...
सब की सेवा, सबको प्यार के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं गढ़ी-परतापुर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस थाना...













