BN बांसवाड़ा न्यूज़ – राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है। हिरण मगरी थाने के प्रभारी (एसएचओ) राम सुमेर मीणा ने आईएएनएस को बताया, ”आरोपी नशे का आदी है और इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी बहन घर पर है। हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक निजी स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे। वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे।लड़का पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था। लड़का लड़की से अपना न्यूड वीडियो साझा करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद, भाई-बहन ने एक योजना बनाई और पीड़िता को एक कमरे में बुलाया जहां बहन ने उसे अपने भाई के साथ बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पॉक्सो तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत में जज के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है। एसएचओ मीणा के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2022 में हुई थी, लेकिन इसका पता तब चला जब आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया। पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिरण मगरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग भाई-बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
- Advertisement -

Latest article
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित, BJP ने जीते 34 वार्ड, कांग्रेस 22 और...
बांसवाड़ा, 14 सितंबर। नगर परिषद बांसवाड़ा के 60 वार्डों के चुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...













