वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में 1008भगवान पुष्पदंत का महामोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

0
83
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त.
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त.

BN बांसवाड़ा न्यूज – आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से निर्मित वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में दश लक्षण धर्म बड़ी ही धूम धाम से उत्सव मनाया गया, प्रात काल मूलनायक आदिनाथ बाबा अभिषेक-शांति धारा इसके उपरांत सामूहिक संगीतमय पूजन भैया उपेन्द्र कुमार शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुईं। शाम 6:30 से प्रतिक्रमण, भक्तामर आरती, शास्त्री के सानिध्य में प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होते हैं।इस प्रकार सभी श्रावकों का दिन धर्ममय व्यतीत होता है। उत्तम सत्य धर्म पर प्रथम अभिषेक-शान्तिधारा का सौभाग्य गांधी कपिल , रमेश चंद्र समस्त परिवार। द्वितीय सौभाग्य गांधी उमंग सुरेश चंद्र समस्त परिवार। तृतीय सौभाग्य वैद्य मनोज कुमार मणिलाल समस्त परिवार। चतुर्थ सौभाग्य गांधी जयंतीलाल मगनलाल समस्त परिवार को प्राप्त हुआ। वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में 1008भगवान पुष्पदंत का महामोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसमें निर्वान लाडू का सौभाग्य विद्यापूर्णा महिला मंडल बाहुबली कालोनी ने प्राप्त किया।

BN Banswra News द्वारा प्रदत्त 37
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here