बांसवाड़ा: शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के फॉलोअप कैंप 21 जुलाई से शुरू, जानिए आपके वार्ड की तारीख

0
20
banswara shahari shivir
banswara shahari shivir

बांसवाड़ा, 20 जुलाई।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
🎥 Banswara News Mirza


राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत फॉलोअप कैंपों का आयोजन 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। सभी शिविर अम्बेडकर भवन, कुशलबाग मैदान, बांसवाड़ा में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।

इन फॉलोअप शिविरों का उद्देश्य आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, लंबित प्रकरणों का निस्तारण तथा नगर परिषद से संबंधित सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत 21 जुलाई को वार्ड 1 से 3, 22 जुलाई को वार्ड 4 से 6, 23 जुलाई को वार्ड 7 से 9, 24 जुलाई को वार्ड 10 से 12 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। 25 जुलाई को कार्यालय में लंबित आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके बाद 27 जुलाई को वार्ड 13 से 15, 28 जुलाई को वार्ड 16 से 18, 30 जुलाई को वार्ड 19 से 21, 31 जुलाई को वार्ड 22 से 24 तथा 1 अगस्त को लंबित आवेदनों का निस्तारण होगा।

अगले चरण में 3 अगस्त को वार्ड 25 से 27, 4 अगस्त को वार्ड 28 से 30, 6 अगस्त को वार्ड 31 से 33, 7 अगस्त को वार्ड 34 से 36 तथा 8 अगस्त को लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

इसी क्रम में 10 अगस्त को वार्ड 37 से 39, 11 अगस्त को वार्ड 40 से 42, 12 अगस्त को वार्ड 43 से 45, 17 अगस्त को वार्ड 46 से 48, 18 अगस्त को वार्ड 49 से 51, 20 अगस्त को वार्ड 52 से 54 तथा 21 अगस्त को वार्ड 55 से 57 के लिए शिविर आयोजित होंगे।

22 अगस्त को कार्यालय में लंबित आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 24 अगस्त को वार्ड 58 से 60, 25 अगस्त को वार्ड 1 से 20, 27 अगस्त को वार्ड 21 से 40 तथा 31 अगस्त को वार्ड 41 से 60 के लिए विशेष फॉलोअप कैंप आयोजित किए जाएंगे।

नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वार्ड के निर्धारित दिवस पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित कार्यों का समय पर निस्तारण करवाएं।

प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान

बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ- सईद मिर्ज़ा Official – भोर नायक
Powered by Banswara News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here