BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भारतीय ट्रायबल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व कुशलगढ़ विधायक प्रत्याशी विजय भाई मईडा ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि बांसवाड़ा जिले में किसानों को खाद की एमआरपी दर 266 में उपलब्ध कराने को लेकर के संबंधित जिला कलेक्टर बांसवाड़ा तथा जिला कृषि अधिकारी बांसवाड़ा को अवगत कराया इसके बावजूद भी जिले में किसानों को व्यापारियों द्वारा₹500 रूपये तक दर ली जा रही है । बांसवाड़ा जिले के राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के द्वारा खाद का आवंटन 10% लैंप्स को किया और 90% व्यापारियों को कर दिया गया जिससे किसानों के साथ लूट और शोषण हो रहा है व्यापारीयों द्वारा मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं यहां पर दो मंत्री और एक जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष होने के बावजूद भी किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है किसानों के साथ खुलेआम शोषण किया जा रहा है जिसका भारतीय ट्रायबल पार्टी विरोध करती है और आवंटन की प्रक्रिया का बहिष्कार करती हैं संपूर्ण जिले में खाद की किल्लत भी देखने को मिल रही है किसानों को प्राप्त नहीं हो रहा है । तो भारतीय ट्रायबल पार्टी लैंप्स और व्यापारियों के माध्यम से किसानों को उचित दर में खाद उपलब्ध कराने की मांग करती है अन्यथा किसान और बीटीपी जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की रहेगी l
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













