BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – अहमदाबाद: गुजरात में आक्रोशित भीड़ ने एक हिंदू युवक और उसकी मुस्लिम महिला मित्र को घेर लिया, फिर सरेराह युवक और युवती की पिटाई करने लगे। यह अहमदाबाद जिले की 26 अगस्त की घटना है। युवक और उसकी दोस्त दानिलिम्दा इलाके में घूम रहे थे। तभी भीड़ उन्हें घेरकर गाली-गलौज करने लगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ बुर्का पहनी युवती के ढके चेहरे को बार-बार खोल रही है। वहीं युवती ने जब अपने चेहरे को ढकने का प्रयास किया तब एक शख्स ने कहा, ‘इसके मां-बाप को बताता हूं मैं।’ तभी एक दूसरा शख्स युवक को थप्पड़ मारने लगा। कई दूसरे लोग भी युवक को थप्पड़ मारते और गाली देते नजर आ रहे हैं।युवती के चेहरे से बुर्का हटाते हुए एक शख्स ने कहा, ‘इसके बाप को फोन लगाओ।’ इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने युवक को धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई एक मुस्लिम लड़की के साथ घूमने की। इस घटना के बाद अहमदाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। अब तक अकबर पठान, फैजान शेख और हुसैन सैयद नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयलाल आंजना का भाजपा सरकार पर हमला, बोले– प्रदेश में...
निंबाहेड़ा। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी प्रचार तेज हो गया है।...
बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी,...
बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई...
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...













